फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगालः सरकार ने पांचवीं बार संपूर्ण लॉकडाउन में किया बदलाव

Wed, 12 Aug 2020 08:25 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यव्यापी संपूर्ण लॉकडाउन में एक दिन की कमी कर पांचवीं बार बदलाव किया। राज्य में अब 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होगा। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन वापस लेने का फैसला कई जगह से आग्रह के बाद लिया गया। 

विज्ञापन

 

अगस्त के महीने के अंतिम सप्ताह में दो दिन 27 और 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन की वजह से कारोबारी और बैंकिंग कामकाज में मुश्किल आने की बात कही गई। इसके बाद 31 अगस्त को फिर संपूर्ण लॉकडाउन होना है।

सरकार के पूर्व के आदेश के अनुसार इन तीन दिनों में संपूर्ण लॉकडाउन होना था। राज्य में पूर्व के आदेश के अनुसार इस महीने पांच दिन का संपूर्ण लॉकडाउन होना था, जो अब चार दिन होगा। आदेश में कहा गया कि इस महीने संपूर्ण लॉकडान की तारीख अब 20, 21, 27 और 31 अगस्त होंगी। इस महीने के शुरू में पांच और आठ अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें