फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: वैक्सीन के स्टॉक पर केंद्र ने दी सलाह, कहा- 70 फीसदी टीके दूसरी डोज के लिए रिजर्व करें राज्य

Tue, 11 May 2021 03:45 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अपने लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देने लिए राज्य कम से कम 70 प्रतिशत टीके रिजर्व कर सकते हैं और शेष 30 फीसदी वैक्सीन को पहली खुराक के आरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर हुई एक बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में लिए गए फैसलों पर चर्चा की। भूषण ने कहा कि राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली है, उन्हें दूसरी खुराक भी प्राथमिकता से दी जाए।

विज्ञापन


लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक देने पर जोर
उन्होंने बताया कि बैठक में दूसरी खुराक की प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों की बड़ी संख्या को संबोधित करने की तत्काल जरूरत पर बल दिया गया। भूषण ने आगे कहा, सभी राज्य लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक देने पर जोर दें, जो उन्हें भारत सरकार की तरफ से निशुल्क भेजी जा रही है। अपने लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देने लिए राज्य कम से कम 70 प्रतिशत टीके रिजर्व कर सकते हैं और शेष 30 फीसदी वैक्सीन को पहली खुराक के आरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें