फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: मणिपुर कांग्रेस का दावा- पीएम मोदी का राज्य दौरा दिखावा, विस्थापितों के पुनर्वास का नहीं किया जिक्र

Sat, 13 Sep 2025 11:40 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को कांग्रेस ने महज दिखावा बताया। पार्टी का कहना है कि मोदी ने न तो 60,000 विस्थापितों के पुनर्वास पर कुछ कहा, न ही राज्य की शांति व अखंडता पर। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम सिर्फ विकास परियोजनाओं की बात कर गए, जबकि लोग 28 महीने से हिंसा और बंदिशों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
ओकराम इबोबी सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई-पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की मणिपुर इकाई ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर राज्य दौरे को 'दिखावा' करार दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) की पुनर्वास योजना का कोई जिक्र नहीं किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के साथ मुक्त आवाजाही पर भी कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन


ओकराम इबोबी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, पीएम मोदी ने 60 हजार विस्थापितों और उनके पुनर्वास के बारे में कुछ भी नहीं कहा। न ही उन्होंने मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता पर कोई टिप्पणी की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को विस्थापितों के पुनर्वास के लिए एक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए थी। 

ये भी पढ़ें: Indian Army: 'दोबारा हमला हुआ तो देंगे और कड़ा जवाब', वेस्टर्न कमांड के जीओसी बोले- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी
विज्ञापन


जातीय हिंसा शुरू होने के बाद पीएम का पहला राज्य दौरा
मई 2023 में हुई जातीय हिंसा के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला मणिपुर दौरा था। पीएम ने शनिवार को मणिपुर को 'शांति और समृद्धि का प्रतीक' बनाने का वादा किया और सभी समूहों से हिंसा छोड़ने का आग्रह किया। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र उनकी मदद के लिए मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने 8,500 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। 

केवल दिखावा था पीएम का दौरा: केशम मेघचंद्र
मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष केशम मेघचंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जातीय हिंसा शुरू होने के बाद पिछले 28 महीनों में राज्य का दौरा नहीं किया था। उन्होंने कहा, राज्य के लोग लंबे समय से परेशान हैं। वे खुश नहीं हैं। यहां कोई मुक्त आवाजाही नहीं है। प्रधानमंत्री ने केवल विकास परियोजनाओं के बारे में बात की। इनमें से कुछ परियोजनाएं कांग्रेस शासन के दौरान शुरू हुई थीं। उनका दौरा केवल दिखावा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NIA: एनआईए की कार्रवाई, फुलवारी शरीफ आपराधिक साजिश मामले में प्रतिबंधित संगठन 'PFI' का बिहार प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

कांग्रेस नेतृत्व ने भी दौरे को लेकर साधा था निशाना 
इससे पहले, दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व ने प्रधानमंत्री के मणिपुर दौरे को 'एक स्टॉप' कहा था और कहा था कि जब वे दुनियाभर में कई दिनों तक चुनाव प्रचार और यात्रा कर सकते हैं, तब केवल पांच घंटे के लिए मणिपुर में रहना हैरान करने वाला और असंवेदनशील है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें