अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित मॉडल रॉकेट विकास के लिए इसरो को एक स्टार्ट अप से प्रस्ताव मिला है। इस बारे में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव का आकलन किया जा रहा है।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कुछ औद्योगिक संगठनों ने जापान व कोरिया सहित दस आसियान देशों से मुक्त व्यापार समझौते के तहत स्टील आयात करने पर सहमति जताई है। यह हाई ग्रेड स्टील होगा जिसका उत्पादन देश में नहीं होता।