दिगंतरा एयरोस्पेस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि यह उपग्रह सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में सटीक तरह से संचालित होगा और अंतरिक्ष मौसम की निगरानी करेगा।
अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्ट-अप कंपनी दिगंतरा ने मंगलवार को स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-6 मिशन में राइडशेयर के रूप में अपना दूसरा उपग्रह पुषन-अल्फा लॉन्च किया है। उपग्रह अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल से पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचा।
विज्ञापन
दिगंतरा एयरोस्पेस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि यह उपग्रह सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में सटीक तरह से संचालित होगा और अंतरिक्ष मौसम की निगरानी करेगा। उन्होंने कहा कि पूषन-अल्फा अवलोकन दिगंतरा के रोबी ROBI (ROBust Integrating proton fluence meter) मिशन को पूरा करने में मदद करेगा।
पहला मिशन पिछले साल 30 जून को इसरो के PSLV-C53 से लॉन्च किया गया था। यह दुनिया की पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष-आधारित अंतरिक्ष मौसम निगरानी प्रणाली है। पुष्न-अल्फा मिशन का नाम हिंदू सौर देवता के नाम पर रखा गया है, जिन्हें यात्राओं का देवता और यात्रियों का रक्षक माना जाता है।
विज्ञापन
बेंगलुरु स्थित दिगंतरा अपने स्पेस मिशन एश्योरेंस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंतरिक्ष संचालन और अंतरिक्ष यातायात प्रबंधन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए एंड-टू-एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है।