क्या हैं सुरक्षा से जुड़े खतरे?
- विदेशी कंपनी के संचार नेटवर्क पर निर्भरता से रणनीतिक स्वायत्तता प्रभावित होने का खतरा।
- युद्ध में सेवा बाधित होने या प्रतिबंधित किए जाने से सैन्य संचार प्रभावित होने का खतरा।
- यूजर की लोकेशन और नेटवर्क संबंधी जानकारी तक सेवा प्रदाता की पहुंच गोपनीयता संबंधी जोखिम
- विदेशी कनेक्टिविटी का इस्तेमाल दुश्मन सैन्य बल ड्रोन संचालन और हमलों के समन्वय में कर सकते हैं
- पारंपरिक इंटरनेट बंद होने या नेटवर्क न होने पर भी आतंकी समूह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं
- अनधिकृत उपग्रह कनेक्टिविटी से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं
- इंटरनेट का इस्तेमाल भ्रामक खबरों व भड़काऊ सामग्री के प्रसार के लिए होने का खतरा
- चोरी, तस्करी या अवैध रूप से हस्तांतरित उपकरणों के जरिए नेटवर्क का दुरुपयोग किए जाने की आशंका
पीएम का बयान
मौजूदा विवाद के बीच ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में दूरसंचार और डिजिटल तकनीक से जुड़े सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि फोन की सिक्योरिटी और नेटवर्क की सिक्योरिटी, ये हम सभी की प्राथमिकता है।