फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने को मजबूर 1998 वर्ल्ड कप का स्टार क्रिकेटर

Mon, 06 Feb 2017 10:33 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात से ताल्लुक रखने वाले स्टार क्रिकेटर भालाजी डामोर भैंस चराकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 1998 वर्ल्ड कप में डामोर ने एक ऑलराउंडर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया था और वह टूर्नामेंट के हीरो भी रहे थे। यह वर्ल्ड कप दृष्टिहीन खिलाड़ियों का था। इस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था।
विज्ञापन


18 साल बाद भी यह प्रतिभावान खिलाड़ी आज भी भैंस चराने और छोटे-मोटे खेती के काम करने को मजबूर है। उक्त क्रिकेटर के नाम भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

38 वर्षीय भालाजी डामोर 125 मैचों में 3125 रन बना चुके हैं और उनके नाम 150 विकेट भी हैं। उन्होंने भारत की ओर से 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। भालाजी का कहना है कि गुजरात सरकार ने उनकी प्रशंसा जरूर की लेकिन उन्हें अब तक एक अदद नौकरी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें