दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोच्ची एयरपोर्ट पर अब हैंडबैग टैग पर सुरक्षा मुहर नहीं लगेगी। अधिकारियों ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं।
इस मामले में जरूरी सर्कुलर एयरपोर्ट अथॉरिटीज को जारी कर दिया गया है।
#FLASH: Stamping of hand baggage dispensed at Delhi, Mumbai, Kolkata, Bengaluru, Hyderabad, Ahmedabad &Cochin airports with immediate effect pic.twitter.com/tRGbZci3aL
— ANI (@ANI_news) February 23, 2017
यात्रियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत हैंडबैग टैग पर सुरक्षा मुहर नहीं लगाने की छूट मिली थी। इसे तत्काल प्रभाव से अब लागू कर दिया गया है।
नागरि उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा, सुरक्षा जांच में लगने वाले समय को देखते हुए और यात्रियों के अनुभवों के आधार पर यह फैसला लिया गया है।
बताते चलें कि इस मामले दो चरणों में पूरी निगरानी के साथ ट्रायल चला। इसके पॉजिटिव निष्कर्ष को देखने के बाद मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।