फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: शाह का कांग्रेस, सपा और बसपा का 'क+सा+ब' से तुलना करना सही नहीं

Thu, 23 Feb 2017 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दंगल में सभी पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए तीखे हमले कर रही हैं। इसी दौर को जारी रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को चौरी-चौरा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आतंकवादी कसाब का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी को 'कसाब' से बचाना है। 
विज्ञापन


शाह ने कसाब के बहाने राज्य के तीनों प्रमुख दलों कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि 'कसाब' के कारण यूपी रुका हुआ है, इसे बाहर निकालना बेहद जरूरी है। बताते चलें कि कसाब पाकिस्तान का रहने वाल था। मुंबई में हुए 26/11 के हमले में दोषी पाए जाने पर उसे फांसी दी गई थी। शाह के इस बयान के बाद हंगामा खड़ा हो गया। कई राजनीतिक दलों ने शाह के इस बयान की निंदा की। इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉटकॉम ने जाननी चाही जनता की राय। इसी कड़ी में जनता से सवाल पूछा गया कि, 'क्या अमित शाह का कांग्रेस-सपा-बसपा की तुलना 'क+सा+ब' से करना अशोभनीय है?'

कुल 10,746 पाठकों ने इस ऑनलाइन पोल में हिस्सा लिया। जनता की राय अमित शाह के विपरीत रही। लोगों ने उनके इस कृत्य को अशोभनीय माना। सबसे अधिक 52.92 फीसदी (5,687) लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं 45.49 फीसदी (4,888) पाठकों ने इसे अमित शाह का एक और चुनावी जुमला माना। 1.59 फीसदी (171) पाठक ऐसे भी रहे जो इस पर अपनी कोई राय तय नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें