फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Stampede Death: ओवैसी ने 'व्यवस्था से जुड़ी विफलताओं' पर टिप्पणी, न्यायिक निगरानी वाली SIT जांच की मांग

Sun, 16 Feb 2025 10:20 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Delhi Station Stampede Deaths: एक्स पर एक पोस्ट में, हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने भारतीय रेलवे की “व्यवस्था से जुड़ी विफलताओं” की स्वतंत्र जांच की भी मांग की। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को इस त्रासदी की जांच स्वतंत्र, न्यायिक निगरानी वाली एसआईटी से कराने की मांग की।

विज्ञापन





एक्स पर एक पोस्ट में, हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने भारतीय रेलवे की “व्यवस्था से जुड़ी विफलताओं” की स्वतंत्र जांच की भी मांग की। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

उन्होंने लिखा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। यह एक टाली जा सकने वाली त्रासदी थी।"
विज्ञापन


भाजपा सरकार जो कुछ हुआ उसे छुपाने की कोशिश कर रही है। इसके बजाय ये काम करने की जरूरत है:

1. इस त्रासदी की जांच के लिए एक स्वतंत्र, न्यायिक निगरानी वाली एसआईटी की नियुक्ति

2. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय रेलवे की प्रणालीगत विफलताओं की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।’’

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेलवे लाखों भारतीयों की जीवन रेखा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के "कुप्रबंधन" की हकदार नहीं है।

भगदड़ की घटना से पहले स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ चल रहा है) के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें