फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते तो स्टालिन भी बन सकते हैं मुख्यमंत्रीः करुणानिधि

Tue, 10 May 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
तमिलनाडु की राजनीति में पितामह का दर्जा पा चुके द्रमुख सुप्रीमो एमके करुणानिधि ने पहली बार इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर तमिलनाडु में डीएमके की वापसी होती है तो उनके बाद कोई और भी राज्य का मुख्यमंत्री हो सकता है। वो नाम एमके स्टालिन का भी हो सकता है।
विज्ञापन


एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार करुणानिधि ने इंटरव्यू में कहा, 'स्टालिन मेरा उत्तराधिकारी हो सकता है अगर प्रकृति मेरे लिए कुछ अच्छा करती है।' 93 साल के बुजुर्ग करुणानिधि मौजूदा विधानसभा चुनावों में भी उसी जोशोखरोश के साथ अपनी पार्टी के लिए वोट बटोरने में जुटे हैं जैसे कभी जवानी के दिनों में हुआ करते थे। 

पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि यूं तो चलने फिरने में असमर्थ हैं लेकिन व्हीलचेयर से ही अपना सारा काम देखने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं होती। वो बताते हैं कि 1957 के बाद से मैंने अपना कोई चुनाव नहीं हारा है, अगर इस बार भी मैं जीतता हूं तो छठी बार राज्य का मुख्यमंत्री बन सकता हूं। 
विज्ञापन


हालांकि वो दावा करते हैं कि स्टालिन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं। उन लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि मैं छठी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनूं। इससे इतर वयोवृद्ध करुणा‌निधि अपने छोटे बेटे जो तेजी से पार्टी के चेहरे के तौर पर सामने आ रहा है, को अपनी सत्ता की बागडोर सौंप देने के भारी दबाव में हैं।
विज्ञापन

उम्र के चलते विरोधियों को निशाने पर हैं करुणानिधि

- फोटो : getty images
16 मई से शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों में करुणानिधि उम्र को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। पीएमके नेता अंबुमणि रामदास तंज कसते हैं कि 'वह 93 साल के हैं उन्हें अब सेवानिवृत्ति लेकर आराम करना चाहिए। उन्हें युवाओं के लिए जगह खाली करनी चाहिए, क्योंकि वह काफी काम कर चुके हैं। मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। कम से कम उन्हें अपने शरीर का तो ख्याल करना चाहिए।'

हालांकि इन सबसे इतर करुणानिधि अभी भी खुद को जवान ही मानते हैं। उनकी पार्टी भी उन्हें उसी रूप में देखती है। पार्टी प्रवक्ता तमिलन प्रसन्ना कहते हैं कि 'हमारे नेता का दिमाग आईंस्टीन की तरह है। वह मैकियावेली की डिक्सनरी हैं और जोरो की तलवार हैं।'

खास बात ये है कि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद के दावेदार चार चेहरों में से तीन सीनियर सिटीजन हैं, जिनमें वर्तमान मुख्यमंत्री जयललिता 68 और डीएमडीके चीफ विजयकांत की उम्र 63 साल से ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें