फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी रोकेंगे एसएसबी जवान

Sat, 08 Oct 2016 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : PTI
विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान सीमा सुरक्षा के साथ अब मानव तस्करी भी रोकेंगे। सेक्टर मुख्यालय में तीन दिन तक 40 जवानों को एक्सपर्ट के साथ ही स्वयंसेवी संस्था ने मानव तस्करी की पेचीदगी से निपटने का तरीका समझाया। ट्रेनिंग लेने वाले जवान अपनी बटालियन में लौटकर साथियों को प्रशिक्षित करेंगे। सेक्टर मुख्यालय गोरखपुर में पांच अक्टूबर को कार्यशाला का शुभारंभ एसएसबी के डीआईजी पीएस चुडावत ने किया था। 
विज्ञापन


आईजी ट्रेनिंग लखनऊ बीएच देशमुख राव के निर्देशन में चली कार्यशाला में महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, तुलसीपुर से एसएसबी के 40 जवान शामिल हुए। इन लोगों को एक्सपर्ट और स्वयसेवी संस्था के संचालकों ने मानव तस्करी को रोकने में आ रही अड़चनों से निपटने का तरीका बताया। कानून के जानकारों ने मानव तस्करी एक्ट, बाल अपराध एवं यौन शोषण अधिनियम, महिला उत्पीड़न के साथ ही बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के तरीके के साथ ही नेपाल और भूटान के कानून की जानकारी भी दी। 

शुक्रवार शाम चार बजे एसएसबी के डीआईजी पीएस चुडावत ने कार्यशाला का समापन किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी जवानों के पास दोहरा उत्तरदायित्व है। सीमा सुरक्षा के साथ ही मानव तस्करी के कलंक को भी मिटाना है। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रचार अधिकारी ओपी साहू ने किया। इस अवसर पर हरखपाल सिंह, मनोज कुमार, नीरज कुमार, नंदू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें