जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेताओं को पाकिस्तान की तरफ से आतंक फैलाने के लिए मिलने वाले फंड के मामले में एनआईए समेत अन्य खुफिया एजेंसियों की जांच तेज हो गई है। इस मामले में जांच एजेंसियों के निशाने पर श्रीनगर का बिजनेसमैन जहूर वताली भी आ गया है। जहूर का नाम अलगाववादियों को फंड देने वालों में टॉप पर है।
खुफिया एजेंसियों ने जहूर जैसे अन्य व्यवसाईयों की भी जांच शुरू कर दी है, जो अलगाववादियों को फंडिंग करते हैं। इस मामले में 7 अलगाववादियों को पुलिस को एनआईए पहले ही हिरासत में ले चुकी है।
NIA: गिलानी के करीबी देविंदर सिंह बहल ने पाक को भेजीं खुफिया जानकारी
इंडिया टुडे के मुताबिक जहूर वताली अलगाववादियों को फंडिंग देने वालों में सबसे बड़ा नाम है। उसपर कार्रवाई होने से अलगाववादियों को मिलने वाले फंड पर बुरा असर पड़ेगा।