तमिलनाडु के इरोड में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के कारण उनके चॉपर को आपात स्थिति में उतारा गया। चॉपर में रविशंकर के अलावा अन्य चार लोग भी सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षित हैं। 50 मिनट रुकने के बाद चॉपर ने फिर से उड़ान भरी।