फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनपी और घटक दलों के बीच राजनीतिक गठबंधन बनाने पर समझौता नहीं

Sun, 18 Aug 2019 06:17 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैत्रिपाल सिरिसेना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्यापक गठजोड़ को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में मुख्य पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी के घटक दलों के बीच वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई है। पिछले साल देश में संवैधानिक संकट गहरा गया था जब राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के नेता और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को अपदस्थ करते हुए महिंदा राजपक्षे को पद नियुक्त किया था।

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय के दखल के बाद दिसंबर में विक्रमसिंघे को पद पर बहाल कर दिया गया था लेकिन सरकार के भीतर मतभेद बना रहा। यूएनपी के सहयोगी दलों ने प्रस्तावित डेमोक्रेटिक नेशनल अलायंस (डीएनए) को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को बैठक की थी। 

डीएनए के गठन के कुछ पहलुओं पर सहयोगी दल राजी हुए। अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली यूएनपी का रुख अलग था। उधर, राष्ट्रपति पद के दावेदार माने जा रहे गोटाभाया राजपक्षे ने दावा किया कि एक आतंकी समूह चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


लिट्टे को पराजित कर देश में गृह युद्ध खत्म करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महिंदा राजपक्षे के भाई गोटाभाया ने राष्ट्रपति सिरिसेना से शिकायत की है कि उनके खुफिया अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया है कि उनपर हमले का प्रयास हो सकता है। राष्ट्रपति ने आतंकवाद छानबीन के पुलिस निदेशक को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें