Dinesh Gunawardena-Subrahmanyam Jaishankar
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्द्धन के साथ गुरुवार को हुई विस्तृत बातचीत में व्यापार, निवेश के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। गुणवर्द्धन तीन दिन की यात्रा पर बुधवार रात ही नई दिल्ली पहुंचे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के लगभग सभी पहलुओं पर चर्चा हुई।