फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Srilanka: श्रीलंका के राजदूत ने सीतारमण से की मुलाकात, भारत की आपातकालीन सहायता के लिए दिया धन्यवाद

Wed, 07 Dec 2022 01:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका के उच्चायोग के आधिकारिक बयान के अनुसार, मिलिंडा मोरागोड़ा ने आईएमएफ)के साथ देश की ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति के बारे में भी वित्त मंत्री को जानकारी दी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोड़ा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उन्होंने भारत की तरफ से आपातकालीन समय में दी गई सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


श्रीलंका के उच्चायोग के आधिकारिक बयान के अनुसार, मिलिंडा मोरागोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश की ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति के बारे में भी वित्त मंत्री को जानकारी दी। वर्तमान संकट के संदर्भ में भारतीय आर्थिक सहयोग और श्रीलंका को सहायता पर पिछले साल नवंबर से उच्चायुक्त मोरागोडा की सीतारमण के साथ एक बार फिर बैठक हुई। इसके अतिरिक्त, मोरागोड़ा ने उन्हें उन गंभीर प्रभावों की जानकारी दी जो श्रीलंका के मौजूदा आर्थिक संकुचन का देश की गरीब और सबसे कमजोर आबादी पर पड़ रहा है।

उच्चायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि भारत निवेश, पर्यटन और व्यापार को बढ़ाकर दोनों देशों के बीच बहुमुखी आर्थिक एकीकरण के माध्यम से श्रीलंका के आर्थिक पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मंत्री सीतारमण और उच्चायुक्त मोरागोडा ने भी द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग की स्थिति की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें