फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट फैलाना पड़ेगा भारी! कानून मजबूत करने के लिए बनी समिति

Sat, 09 May 2026 01:40 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार सोशल मीडिया पर बिना सबूत बदनामी फैलाने और फेक पोस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर हो गई है। सरकार ने इस मुद्दे की कानूनी समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। जो सोशल मीडिया के जरिए लगाए जाने वाले झूठे आरोपों, फर्जी पोस्ट और छवि खराब करने वाली गतिविधियों पर मौजूदा कानूनों का अध्ययन करेगी। 
विज्ञापन
सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (दाएं से बाएं) - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार सोशल मीडिया पर बिना सबूत बदनामी फैलाने के मामलों को लेकर गंभीर हो गई है। राज्य में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर बिना किसी प्रमाण के लोगों की छवि खराब करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे समाज के कई वर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों की प्रतिष्ठा की बेहतर कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कानून मजबूत करने के लिए समिति का गठन
इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कानून में बदलाव या नई कानूनी व्यवस्था की संभावना की जांच के लिए एक समिति गठित करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


कानूनी प्रावधानों की भी समीक्षा करेगी समिति
यह समिति सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली बदनामी, फेक पोस्ट और बिना प्रमाण के लगाए जाने वाले आरोपों पर कानूनी प्रावधानों की समीक्षा करेगी। साथ ही यह भी जांच करेगी कि मौजूदा कानूनों में संशोधन या नई धाराओं की आवश्यकता है या नहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू के 10 साल: बर्फीली चोटियों पर देवदूत बनकर उभरे जांबाज, राजनाथ सिंह ने जमकर की सराहना

समिति को और क्या सौंपी गई जिम्मेदारी?
राज्य सरकार ने इस समिति को यह जिम्मेदारी भी सौंपी है, कि वह राज्य स्तर पर नया कानून बनाने या मौजूदा कानून में संशोधन की संभावनाओं की कानूनी और तकनीकी जांच करे। इसके साथ ही सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कानून को और मजबूत बनाने संबंधी सिफारिशें सरकार को सौंपे।

-इनपुट आईएएनएस

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें