फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों को फुटबाल भेंट करेंगे खेल मंत्री विजय गोयल

Tue, 28 Mar 2017 09:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विजय गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश में हो रहे अंडर 17 फुटबाल वर्ल्ड कप के सहारे केंद्र सरकार देश में फुटबाल के प्रति जुनून पैदा करना चाहती है। सरकार का प्रयास देश में अन्य खेलों की तरह फुटबाल के लिए भी माहौल पैदा करने का है। इस कवायद में केंद्र सरकार के खेल मंत्री अभी से मैदान में डट गए हैं। 
विज्ञापन


अंडर 17 वर्ल्ड कप को लोकप्रिय बनाने के प्रयास में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री विजय गोयल बुधवार को सभी सांसदों को फुटबाल भेंट करेंगे। गोयल ने मंगलवार को संपन्न हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उस फुटबाल को भी प्रदर्शित किया जिसे हर सांसद के बीच बांटा जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार बुधवार सुबह दस बजे संसद परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सभी सांसदों को गोयल द्वारा एक-एक फुटबाल भेंट किया जाएगा।

गोयल की यह कोशिश देश में आगामी 6 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक चलने वाले अंडर 17 फुटबाल वर्ल्ड कप को लोकप्रिय बनाने के कवायद में है। सरकार की तैयारी विभिन्न माध्यमों के जरिए युवाओं में फुटबाल को लोकप्रिय बनाने की है। ताकि क्रिकेट की तरह युवाओं का रुझान फुटबाल की ओर भी बढ़ सके। आने वाले दिनों में बड़ी-बड़ी हस्तियां सरकार के इस प्रयास को प्रचारित करती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें