जब फुटबॉल लेकर संसद पहुंचे खेल मंत्री
- फोटो : ani
संसद भवन में बीजेपी संसदीय पार्टी की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता और सांसद मौजूद हैं। लेकिन बैठक से पहले सबकी नजरें खेल मंत्री विजय गोयल पर जा टिकी। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ फुटबॉल लेकर संसद परिसर पहुंचे गोयल को देखकर वहां मौजूद सांसद भौचक हो गए।
दरअसल, खेल मंत्री विजय गोयल फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने के लिए फुटबॉल लेकर पहुंचे थे। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में उन्होंने वर्ल्ड कप को प्रमोट करने के लिए ये तरीका चुना। जब संसद परिसर से बैठक में जा रहे थे, उस समय उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी थे।
To promote FIFA-U17 World Cup, Sports Minister Vijay Goel comes to BJP Parliamentary party meet with a football pic.twitter.com/FOzzMx8isF— ANI (@ANI_news) March 28, 2017
गौरतलब है कि 28 अक्तूबर को अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल के फाइनल कोलकाता में होगा। नवी मुंबई और गुवाहाटी को इस प्रतिष्ठित फीफा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए चुना गया। भारत पहली बार फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।