फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट की मुंबई-हांगकांग उड़ान 31 जुलाई से, शुरुआती किराया 16,700 रुपये 

Sat, 29 Jun 2019 06:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्पाइजेट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

किफायती हवाई सफर की सुविधा देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट मुंबई से हांगकांग के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। यह सेवा 31 जुलाई को चालू होगी। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही मुंबई को कोलंबो और काठमांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों से भी जोड़ेगी। अभी दिल्ली से हांगकांग के लिए उड़ान है।

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि कंपनी नए मार्गों पर बोइंग 737-800एस विमान तैनात करेगी। वह अप्रैल से अब तक मुंबई को विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जगहों से जोड़ने के लिए 76 नई उड़ानें शुरू कर चुकी है। 

स्पाइसजेट ने प्रमोशनल किराये की भी घोषणा की। मुंबई से हांगकांग का शुरुआती किराया 16,700 रुपये और हांगकांग से मुंबई का किराया 19,200 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें