फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राओनिक के खिलाफ विंबलडन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे प्रजनेश 

Sat, 29 Jun 2019 06:21 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन सोमवार से शुरू होने वाले विंबलडन में अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी कनाडा के मिलोस राओनिक के खिलाफ करेंगे। दुनिया के 94वें नंबर के बाएं हाथ के खिलाड़ी प्रजनेश पहली बार ग्रास कोर्ट की इस चैंपियनशिप में खेलेंगे।

विज्ञापन


प्रजनेश एकल में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं। यह उनका लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में बाहर हो गए थे। युगल में दिविज शरण ब्राजील के मार्सेलो देमोलिनर के साथ, रोहन बोपन्ना उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास के साथ, जीवन नेदुचेझियान हमवतन पूरव राजा के साथ और दिग्गज लिएंडर पेस फ्रांस के बेनोइट पियरे के साथ चुनौती पेश करेेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें