फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट के विमान में उठा धुंआ, हवा में थम गई यात्रियों की धड़कनें

Wed, 11 Apr 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू विमान कंपनी स्पाइसजेट के एक विमान में धुंआ उठने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोयम्बटूर से बंगलुरु जा रहे यात्रियों से भरे विमान में बैठे यात्रियों को अचानक ही सफर के दौरान धुंआ दिखाई देने लगा। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर उड़ान के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट 3466 में किसी भी यात्री को किसी भी प्रकार के नुकसान की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं विमान को सुरक्षित लैंड कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस घटना पर स्पाइसजेट ने कहा कि 'हम इससे आहत हैं। हालांकि विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। धुंआ किन वजहों से उठा और इसके पीछे क्या कारण थे इसकी जांच की जा  रही है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें