फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: स्पाइसजेट ने पेश की अंतरिम निश्चित वेतन प्रणाली, कहा- हमने कोरोना महामारी के बावजूद नहीं की छंटनी

Sun, 26 Sep 2021 09:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बीच कुछ पायलटों ने स्पाइसजेट की ओर से दिए गए आश्वासन का विरोध किया है। इन पायलटों का दावा है कि वेतन में लगातार कटौती के कारण वे तनाव का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
स्पाइस जेट। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन सेवाएं किफायती दरों पर मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने रविवार को कहा कि उसने फ्लाइट के कैप्टन और उनके सह-पायलटों के लिए एक नई अंतरिम निश्चित वेतन प्रणाली पेश की है। स्पाइसजेट ने महामारी के दौरान पायलटों के लिए प्रति घंटा आधार पर वेतन प्रणाली लागू की थी। विमानन कंपनी ने कहा कि नए वेतन ढांचे के तहत न केवल पायलट के वेतन में काफी बढ़ोतरी होगी, बल्कि निर्धारित न्यूनतम घंटों से अधिक उड़ान भरने वालों को ओवरटाइम का भुगतान भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस बीच कुछ पायलटों ने स्पाइसजेट की ओर से दिए गए आश्वासन का विरोध किया है। इन पायलटों का दावा है कि वेतन में लगातार कटौती के कारण वे तनाव का सामना कर रहे हैं। पायलटों ने कहा कि उन्हें उनके कोविड-19 से पहले के वेतन का एक तिहाई या आधा भुगतान ही किया जा रहा था।

स्पाइसजेट में नहीं हुई छंटनी, बोले स्पाइसजेट प्रवक्ता
हालांकि, स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कई अन्य विमानन कंपनियों और संगठनों ने महामारी के दौरान कर्मचारियों के अनुबंधों को तोड़ दिया, लेकिन स्पाइसजेट में कोई छंटनी नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते सामान्य वेतन ढांचे के बहाल होने में देरी हुई।
विज्ञापन


बता दें कि स्पाइसजेट विमानन कंपनी के कर्मचारियों के एक वर्ग ने वेतन में कटौती के मुद्दे को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह हड़ताल की और बाद में कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद वे काम पर लौट गए। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण यात्रा पर प्रतिबंध के चलते स्पाइसजेट को वित्तीय घाटा उठाना पड़ रहा है, उसने सामान्य वेतन के ढांचे को बहान करने में देरी की हात मानी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें