फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet: 45 मिनट तक बस का इंतजार करते रहे स्पाइसजेट के यात्री, रनवे पर चले पैदल

Sun, 07 Aug 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामला सामने आने के बाद विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
spice jet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से विमानन सेवाओं में कोई न कोई गड़बड़ी का मामला साने आ रहा है। अब खबर है कि स्पाइसजेट के हैदराबाद से दिल्ली पहुंचे विमान से उतरे कई यात्री शनिवार रात रनवे पर पैदल ही चलने लगे। आरोप है कि एअरलाइन उन्हें टर्मिनल तक ले जाने के लिए करीब 45 मिनट तक कोई बस नहीं उपलब्ध कराई।

 

उधर, मामला सामने आने के बाद विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल, स्पाइसजेट ने कहा कि बसों के आने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन उनके आने के बाद सभी यात्रियों को टर्मिनल भवन तक ले जाया गया। 

विज्ञापन

 

स्पाइसजेट ने कहा, कर्मचारियों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कुछ यात्री टर्मिनल की ओर चलने लगे। वे कुछ मीटर ही चले होंगे कि तभी बसें आ गईं। इसके बाद उन्हें बसों से ले जाया गया। 

दरअसल, यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे के रनवे क्षेत्र की सड़क पर चलने की अनुमति नहीं होती है क्योंकि इससे सुरक्षा खतरा पैदा हो सकता है। एअरलाइन इसलिए यात्रियों को विमान से टर्मिनल तक ले जाने या टर्मिनल से विमान तक लाने के लिए बसों का इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि स्पाइसजेट की हैदराबाद-दिल्ली उड़ान शनिवार रात करीब 11 बजकर 24 मिनट पर अपने गंतव्य पर पहुंचीं थी। उन्होंने कहा कि एक बस तुरंत आ गई और उसने कुछ यात्रियों को टर्मिनल 3 तीन पहुंचाया। सूत्रों ने कहा कि बाकी के यात्रियों ने करीब 45 मिनट तक इंतजार किया और जब उन्हें कोई बस आती हुई नहीं दिखी तो उन्होंने टर्मिनल की ओर पैदल चलना शुरू कर दिया, जो कि 1.5 किलोमीटर दूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें