फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी एप प्रतिबंध मामले में केंद्र ने दाखिल की कैविएट

Sun, 12 Jul 2020 06:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Chinese apps - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन के 59 एप पर प्रतिबंध के मामले में केंद्र सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सरकार ने कहा है कि प्रतिबंध के खिलाफ कोई याचिका दाखिल होती है तो किसी भी फैसले से पहले उसका पक्ष सुना जाए। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक सरकार ने अंदेशा जताया है कि कंपनियां चीनी एप पर लगाए प्रतिबंध को चुनौती दे सकती हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राज दीपक रस्तोगी के जरिये शुक्रवार को कैविएट दाखिल की। इसमें दलील दी गई है कि प्रतिबंध लगाने का फैसला देश के मोबाइल और इंटरनेट उपभोक्ताओं के हितों के साथ ही देश की सुरक्षा और संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कैविएट ऐसी स्थिति में दाखिल की जाती है जब पक्ष सुने बिना किसी एक पक्ष में फैसले की आशंका हो। रस्तोगी ने कहा कि अब बिना सरकार का पक्ष सुने कोई फैसला नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें