फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो लापता

Wed, 06 Sep 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुरक्षा में लगा एक एसपीजी कमांडो 3 सितंबर से लापता चल रहा है। जवान राकेश कुमार को 1 सितंबर से गांधी के आधिकारिक आवास पर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। हालांकि बाद में पता चला की उस दिन उसकी छुट्टी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से ही सवाल उठ रहे हैं कि जब उसकी छुट्टी थी तो वह उस दिन वर्दी में वहां क्यों पहुंचा। पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय राकेश अपने दोस्त से मिलने के लिए गांधी के आवास से लगभग 11 बजे निकल गया। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर और अपना फोन भी अपने साथ नहीं रखा है। जिस वजह से पुलिस उस तक पहुंच नहीं पा रही है। 

पढ़ें: राहुल गांधी के लिए सोनिया के प्यार की वजह से डूब रही कांग्रेस- विजय 

बता दें कि राकेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ द्वारका में किराए के मकान में रहता है। जब वह 2 सितंबर को घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों को लगा कि उसकी ड्यूटी बढ़ा दी गई है। लेकिन जब 3 सितंबर को भी राकेश का कोई पता नहीं चला तो परिवार को लगने लगा कि वह रिमोट लोकेशन पर चला गया है जहां मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होगी। 
विज्ञापन


अगले दो दिनों तक भी राकेश की कोई खबर नहीं मिली। जिसके बाद उसका परिवार सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचा। वहां से भी कोई जानकारी न मिलने पर राकेश के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबुत हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें