फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur Accident : हादसे पर हादसा, तमाशबीनों को दूसरी कार ने रौंदा, एक पुलिस वाले की मौत, सात घायल

Fri, 25 Nov 2022 01:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर

सार

पुलिस ने बताया कि यह भयावह घटना बुधवार रात परसिवनी थाना क्षेत्र के नया कुंड में हुई। दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में दुर्घटना की एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कार लोगों की भीड़ में जा घुसी जिस वजह से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और अन्य सात घायल हो गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मृतक सिपाही की पहचान परेसोनी पुलिस थाने से जुड़े कामठी निवासी जयंत विष्णु शेरेकर (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह भयावह घटना बुधवार रात परसिवनी थाना क्षेत्र के नया कुंड में हुई। 

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मार दी थी टक्कर
दरअसल, हुआ ये कि नागपुर के नया कुंड इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी थी। कार चालक विक्रम सिंह बैस क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गया था। इसी दौरान शेरेकर सहित परेसोनी पुलिस थाने के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और वक्त रहते खून से लथपथ कार चालक को बचा लिया। इसके बाद मौके पर खूब भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


आगे पुलिस ने बताया कि सड़क पर जब बचाव कार्य चल रहा था तो वहां भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में तमाशबीन जमा होने के कारण यातायात ठप हो गया। सड़कों पर वाहनों के निकलने में परेशानी हो रही थी। इस बीच, एक अन्य कार तेज गति से आई और सड़क पर खड़े लोगों में जा घुसी और तुरंत फरार हो गई। पुलिसकर्मी शेरेकर और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि शेरेकर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में पुलिस और अन्य लोगों को टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया, लेकिन उसका चालक भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें