फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत, 20 घायल

Wed, 06 Mar 2019 05:30 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, जयपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाली जिले के सांडेराव क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने एक खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि कैनपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बस ने वहां खड़ी एक बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 20 अन्य लोग घायल हो गये।

विज्ञापन


घायलों को रानी के प्राथमिक उपचार केन्द्र ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल 19 लोगों को पाली के बांगड अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चम्पादेवी :38:, चुन्नी लाल सत्तार :22:, अर्जुन सिंह :22:, पूनम सिंह :19:, पप्पूराम :35:, गिरधारी सिंह :35: और रावल सिंह (22) के रूप में हुई है।थानाधिकारी ने बताया कि सवारी लेने की होड़ में एक बस तेज रफ्तार में आई और पहले से खड़ी एक बस को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से जोधपुर आ रही तेज रफ्तार बस ने कैनपुरा के पास एक ट्रक को ओवरटेक किया और नियंत्रण खो जाने के कारण सड़क पर खड़ी दूसरी बस को टक्कर मार दी। थानाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों का पोस्टमार्टम जारी है। टक्कर मारने वाली बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें