फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंग्राम: हरदोई में भाजपा के जबर्दस्त विकास के दावों पर सपा ने उठाए सवाल

Wed, 06 Mar 2019 05:20 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरदोई में चुनावी चर्चा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं। ऐसे में जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच। 
विज्ञापन


आज हम जब उत्तर प्रदेश के हरदोई पहुंचे, तो यहां के लोगों ने रोजगार समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से बात रखी। इस चर्चा में हमारे साथ जुड़े भाजपा जिलाध्यक्ष सौरव मिश्रा और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा।

एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि कोई पार्टी विशेष न चुनकर सबसे बेहतर उम्मीदवार को ही वोट किया जाए। 

सौरव मिश्रा ने दावा किया कि आजादी के बाद से अब तक हरदोई के लिए मौजूदा सांसद ने सबसे ज्यादा काम किया। 13 हजार करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुईं। मेडिकल कॉलेज बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि ने कहा की भाजपा के वक्त में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बीते 5 साल में बढ़ी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें