फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: पुल से टकराई तेज रफ्तार किआ सेल्टोस, 3 सेकेंड में दो टुकड़े हो गई 13 लाख की कार

Mon, 14 Jun 2021 10:28 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस हादसे में किआ सेल्टोस एसयूवी के दो टुकड़े हो गए, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर जब गाड़ी की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने यहां तक कहा कि कार बेहद करीने से काटी हुई लग रही है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे पर दो टुकड़ों में बंटी किआ सेल्टोस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। इस हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, इस हादसे में चर्चा उस गाड़ी की हो रही है, जिसमें ये लोग सवार थे। दरअसल, इस घटना में गाड़ी के दो टुकड़े हो गए, जिसके बाद कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 11 जून को छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे पर हुआ। उस दौरान किआ सेल्टोस कार में पांच लोग सवार थे और यह काफी तेज गति से जा रही थी। रास्ते में बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकरा गई। इस हादसे में पीछे की सीट पर बैठे तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठा दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बता दें कि इस हादसे में किआ सेल्टोस एसयूवी के दो टुकड़े हो गए, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर जब गाड़ी की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने यहां तक कहा कि कार बेहद करीने से काटी हुई लग रही है। गौरतलब है कि आधुनिक कारों को इस तरह तैयार किया जाता है कि वे किसी भी हादसे का असर खुद पर सबसे ज्यादा ले सकें। हालांकि, कई घटनाओं में कार खुल भी जाती है। 

जानकारी के मुताबिक, अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि पांचों लोगों में से कितनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। अहम बात यह है कि भारत में कार की पिछली सीट पर बैठने वाले अधिकतर लोग सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं। माना जा रहा है कि इस घटना में भी पिछली सीट पर सवार तीनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। 
 

बताया जा रहा है कि इस कार को सचिन जायसवाल चला रहे थे, जबकि नीलम जायसवाल बगल की सीट पर बैठी थीं। ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें नागपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कार में सवार पांचों लोग रमकोना से नागपुर एक शादी में शामिल होने गए थे और घटना के वक्त रमकोना लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। अचानक एक बाइक उनके सामने आ गई। कार चालक ने टक्कर टालने की पूरी कोशिश की, जिससे गाड़ी पुल से टकरा गई और पलक झपकते ही दो हिस्सों में बंट गई। कार को दो टुकड़ों में बंटने में महज 2-3 सेकेंड ही लगे। 
विज्ञापन

बता दें कि किआ सेल्टोस अगस्त 2019 के दौरान भारत में लॉन्च हुई थी। तब से अब तक यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है। किआ इंडिया ने कुछ समय पहले नई सेल्टोस भी बाजार में उतारी, जिसकी कीमत 9.95 लाख से 17.65 लाख है। पिछले साल किआ सेल्टोस को क्रैश टेस्ट में सुरक्षा के लिए तीन स्टार मिले थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें