फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष एनआईए कोर्ट: स्टैन स्वामी ने माओवादियों के साथ रची थी देश में अशांति पैदा करने की साजिश

Wed, 24 Mar 2021 02:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • स्टैन स्वामी ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के साथ मिलकर देश में अशांति पैदा करने और सरकार को उखाड़ फेंकने की रची थी साजिश  
  • कोर्ट ने सोमवार को स्वामी की जमानत याचिका खारिज करते हुए की टिप्पणी
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल्गार परिषद मामले में गिरफ्तार आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टैन स्वामी ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के साथ मिलकर देश में अशांति पैदा करने और सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रची थी। विशेष एनआईए कोर्ट ने सोमवार को स्वामी की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


एल्गार परिषद केस: विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द करते हुए की टिप्पणी
विशेष जज डीई कोठालिकर ने अपने फैसले में कहा कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पता चलता है कि स्वामी प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य हैं। स्वामी और सह आरोपियों के बीच करीब 140 ई-मेल में उन्हें कॉमरेड कहकर संबोधित किया गया है और संगठन के एक सदस्य मोहन से स्वामी को आठ लाख रुपये भी मिले। इन रुपयों का माओवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया।

कोर्ट ने कहा, प्रथम दृष्टया यह साबित होता है कि याचिकाकर्ता और संगठन के अन्य सदस्यों ने राजनीतिक और ताकत के जरिये देश में अशांति पैदा करने और सरकार को गिराने के लिए गंभीर साजिश रची। रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री से पता चलता है कि याचिकाकर्ता न सिर्फ प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्य हैं, बल्कि उसकी गतिविधियों में भी शामिल है। स्वामी को पिछले साल अक्तूबर में रांची से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें