25 फरवरी को देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर एक कार में विस्फोटक सामग्री मिली थी, इसके अलावा गाड़ी में एक धमकी भरा पत्र भी बरामद हुआ था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि यह गाड़ी मनसुख हिरेन नामक एक व्यक्ति के नाम पर थी। पांच मार्च को गाड़ी मालिक मनसुख हिरेन का शव कालवा की खाड़ी से बरामद हुआ था। इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले ने तूल पकड़ा तो जांच एनआईए के हवाले की गई। फिलहाल यह मामला एनआईए के पास है। वाजे को इस मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।