फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉप गायिका हेमा सरदेसाई ने दिया गोवा चुनाव के स्पेशल आइकन से इस्तीफा

Wed, 25 Jan 2017 09:54 PM IST
एजेंसी/ पणजी
विज्ञापन
हेमा सरदेसाई - फोटो : social media
विज्ञापन
गोवा की लोकप्रिय पॉप गायिका हेमा सरदेसाई ने विधानसभा चुनाव के स्पेशल आइकन से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सामाजिक कार्यकर्ता ऐरेस रॉड्रिग्स ने मुख्य चुनाव अधिकारी के पास सरदेसाई पर पिछले चुनाव में रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर के लिए प्रचार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिकर की तारीफ करती सरदेसाई की पोस्ट का भी हवाला दिया था।
विज्ञापन


राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने सरदेसाई का इस्तीफा मिलने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि सरदेसाई ने अपने त्यागपत्र में किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े होने का स्पष्टीकरण दिया है तथा बताया है कि गोवा से संबंधित मुद्दों के लिए वह परिकर से मिली थी। उनके इस्तीफे पर अभी विचार किया जा रहा है।

सरदेसाई ने अपने पत्र में कहा, मैं न्याय और समानता में यकीन रखती हूं तथा सामाजिक कार्यकर्ता बिस्मार्क डियाज की हत्या के मामले में वर्तमान सरकार से लड़ी भी हूं। सरकार के साथ इस मुद्दे पर सार्वजनिक लड़ाई को मीडिया में भी खूब जगह मिली थी। मैंने आपको शुरुआत में बताया भी था कि गोवा बहुत छोटा है और इस कारण हर कोई हर किसी से जुड़ा हुआ है। मेरे भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें