गोवा में अब कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीज प्लाज्मा दान देगें तो उनके परिवार को विशेष स्वास्थ्य प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसकी घोषणा गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने ट्वीट करके की।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गुजरात सरकार से प्रेरणा लेते हुए कोरोना से ठीक हुए मरीजों प्लाज्मा दान को प्रोत्साहित करने लिए, स्वास्थ्य विभाग प्लाजा दान दाताओं को एक प्रमाण पत्र से सम्मानित करेगा। हम दाताओं के परिवारों के सदस्यों के लिए विशेष स्वास्थ्य प्रोत्साहन देंगें।