फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: यौन शोषण मामले में सूरज रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज, JDS कार्यकर्ता के उत्पीड़न का आरोप

Wed, 10 Jul 2024 01:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना होलेनरसिपुरा विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। सूरज के छोटे भाई और जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्जवल रेवन्ना को भी कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना की अप्राकृतिक यौनाचार मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी। विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) ने सूरज रेवन्ना को जमानत देने के खिलाफ दलील दी थी। एसपीपी ने तर्क दिया कि आरोपी शक्तिशाली है। उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। यदि उसे जमानत दी गई तो इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत नष्ट हो सकते हैं। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। 

विज्ञापन


सूरज होलेनरसिपुरा विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। सूरज के छोटे भाई और जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्जवल रेवन्ना को भी कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जेडी(एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना पर इसी साल जून में मामला दर्ज किया गया था। उन पर पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप है। चेतन केएस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुक के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उनका यौन शोषण किया। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने जेडी(एस) एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि चेतन ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर चेतन के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि चेतन सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि चेतन ने सूरज रेवन्ना से 5 करोड़ रुपये मांगे थे और बाद में वह 2 करोड़ रुपये भी राजी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें