दिल्ली की एक विशेष अदालत ने यास्मीन कपूर को एयर इंडिया के मनी लांड्रिंग मामले में जमानत दे दी है। वह कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की करीबी मानी जाती हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।
विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार सिसोदिया के सामने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा आठ और अन्य आरोपों के तहत अंतिम रिपोर्ट दायर की गई थी।
तलवार ने एयर इंडिया के लाभ वाले मार्गों और समय को छोड़ने के लिए और विदेशी एयरलाइनों को फायदा पहुंचाने के लिए बातचीत में बिचौलिए के तौर पर काम किया था।