फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत कर अपने खिलाफ मामलों को दबाना चाहते हैं सीबीआई के विशेष निदेशक अस्थाना

Sat, 22 Sep 2018 02:55 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
rakesh asthana
विज्ञापन
सीबीआई में अधिकारियों के बीच अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। सीबीआई ने अपने चीफ आलोक वर्मा के खिलाफ एजेंसी के दूसरे नंबर के अधिकारी विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की तरफ से केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को भेजी शिकायत को झूठी और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। साथ ही कहा है कि अस्थाना इसके जरिये एजेंसी के उन अधिकारियों को डराना चाहते हैं, जो करीब आधा दर्जन मामलों में उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


अस्थाना ने केंद्र को भेजी शिकायत में वर्मा पर विभिन्न आरोप लगाए थे, जिसमें अस्थाना के निर्देशन में मामलों की जांच कर रही टीम के काम में हस्तक्षेप करना, उनकी कार्यशैली में हस्तक्षेप करना और उनकी छवि खराब करने की कोशिश जैसे आरोप थे। केंद्र ने ये शिकायत सीवीसी को भेजी थी, जिसके बाद सीवीसी ने सीबीआई को पत्र भेजकर जवाब मांगा था। 

सीबीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने बयान जारी कर अस्थाना की शिकायत को झूठी और दुर्भावनापूर्ण बताया। सीबीआई ने माना कि सीवीसी की तरफ से कई मामलों की फाइल मांगी गई है। इनमें कई फाइल उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि शेष जल्द दे दी जाएंगी। सीबीआई ने मीडिया में आई उन खबरों को नकारा, जिनमें एजेंसी की तरफ से सीवीसी को सहयोग नहीं करने की बात कही गई थी। साथ ही कहा कि सीवीसी को इस दुर्भावनापूर्ण शिकायत को खारिज कर संगठन की अखंडता की सुरक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें