फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindhu: 282 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एक और विशेष विमान, अब तक 2858 लोगों की हुई वतन वापसी

Wed, 25 Jun 2025 01:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑपरेशन सिंधु के तहत एक और विशेष विमान मंगलवार रात को 282 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। अब तक संकटग्रस्त ईरान से 2858 लोगों की सकुशल भारत वापसी हो चुकी है। भारत लौटने पर लोगों ने भारतीय दूतावास और सरकार का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
ईरान से नई दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिक - फोटो : X@MEAIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकटग्रस्त ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत मंगलवार देर रात ईरान के मशहद से एक और विशेष उड़ान 282 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंची। सुरक्षित वतन वापसी पर संकटग्रस्त ईरान से निकलने वाले लोगों के चेहरे खिल उठे। किसी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया तो किसी ने भारतीय दूतावास की जमकर सराहना की। ऑपरेशन सिंधू के तहत अब तक ईरान से 2858 भारतीय नागिरकों को निकाला जा चुका है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर एक और विशेष उड़ान नई दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 25 जून की रात 12 बजकर एक मिनट पर ईरान के मशहद से एक विशेष उड़ान नई दिल्ली पहुंची, जिसमें 282 भारतीय नागरिक सवार थे। उन्होंने बताया कि अब तक ईरान से 2858 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा चुका है। 

ये भी पढ़ें: Congress: 'यह पार्टी की राय नहीं', कांग्रेस ने पीएम मोदी की प्रशंसा वाले थरूर के बयान से खुद को अलग किया
विज्ञापन


मैं भारतीय दूतावास और सरकार का आभारी
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से नई दिल्ली पहुंचे एक भारतीय नागरिक ने दूतावास और भारत सरकार का आभार जताया। उसने कहा कि मैं स्वदेश लौटकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। उसने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं अब यहां हूं। उसने भारतीय दूतावास के अच्छे व्यवहार के लिए भी आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि मैं भारत सरकार का भी आभारी हूं, जिसके वजह से हम आज संकटग्रस्त ईरान से अपने देश लौटे हैं। 

किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा: असीम
नई दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिक मोहम्मद असीम ने कहा कि मैं भी ईरान से आ रहा हूं। भारतीय दूतावास ने हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की थी। हमें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। 

भारतीय दूतावास ने दिया बहुत साथ 
ईरान से नई दिल्ली पहुंचे सैयद आदिल मंसूर ने कहा कि मैं वतन वापसी पर अच्छा महसूस कर रहा हूं। ईरान में अब स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास ने हमारा बहुत साथ दिया है। ग्राउंड स्टाफ ने भी बहुत मेहनत की है। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Embassy: अमेरिका में अवैध प्रवेश पर मिलेगी सख्त सजा, दूतावास ने कहा- जेल-निर्वासन का करना पड़ेगा सामना

2-4 दिन पहले ईरान में स्थिति बहुत खराब थी
ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत लौटे एक और भारतीय नागरिक ने कहा कि अब ईरान में स्थिति बेहतर है, लेकिन 2-4 दिन पहले वहां के हालात बहुत खराब थे। उसने कहा कि भारतीय दूतावसा ने हमारे लिए उपयुक्त व्यवस्था की। हमें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें