फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS: गौरव गोगोई ने अपने सांसदों को सवाल पूछने से रोका तो स्पीकर ने लगाई फटकार, बोले- सभी को बात रखने का अधिकार

Wed, 31 Jul 2024 03:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहां कांग्रेस के दो सदस्यों ने पहले ही सवाल नहीं पूछे, वहीं गोगोई ने अन्य सदस्यों को सवाल पूछने से रोक दिया। इस पर ओम बिरला ने गोगोई से कहा कि वह अपने सांसदों को सवाल पूछने से न रोकें।
विज्ञापन
गौरव गोगोई, ओम बिरला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को साथी पार्टी के सांसदों को सवाल पूछने से रोकने के लिए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को फटकार लगाई। ओम बिरला ने बताया कि सदन में सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अधिकार है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्य भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी की जाति पर किए गए टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


जहां कांग्रेस के दो सदस्यों ने पहले ही सवाल नहीं पूछे, वहीं गोगोई ने अन्य सदस्यों को सवाल पूछने से रोक दिया। इस पर ओम बिरला ने गोगोई से कहा कि वह अपने सांसदों को सवाल पूछने से न रोकें। उन्होंने आगे कहा कि सभी सदस्यों को सदन में अपनी बार रखने का अधिकार है। बिरला ने कहा, "नहीं, यह ठीक नहीं है।"  उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान ‘डिजिटल इंडिया पहल’ से संबंधित एक पूरक प्रश्न पूछने से कांग्रेस सदस्य डॉ किरसन नामदेव को रोकने के लिए गोगोई की आलोचना की।

जब गोगोई ने नामदेव की सीट पर जाकर उन्हें सवाल पूछने से रोका तब लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उपनेता प्रतिपक्ष, आपके दल के सदस्य प्रश्न पूछ रहे हैं, उन्हें (आप) बोलने नहीं दे रहे हैं। यह तरीका ठीक नहीं है।’’ बिरला ने कहा, ‘‘बोलने की आजादी सभी के पास है, आप उन्हें रोकने जा रहे हो। नहीं-नहीं...। ऐसा मत करिए। यह सदन है, सदन में किसी को (बोलने से) क्यों रोकते हैं? नहीं नहीं, ऐसा मत कीजिए।’’

उन्होंने आगे कहा कि कोई नया सदस्य चुनकर आया है और वह अपने क्षेत्र की बात पूछ रहा है तो आप उन्हें बोलने से रोक रहे हैं। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही के दौरान ही विपक्षी सांसद हाथों में पोस्टर लेकर वेल के करीब पहुंच गए। इस पर ओम बिरला ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मना किया है कि पोस्टर लेकर न आएं। बीएसी (कार्य मंत्रणा समिति) में यह तय हुआ है कि कोई भी सदस्य तख्ती लेकर न आए। मैं आपसे (विपक्षी सदस्यों से) आग्रह करता हूं, यह गलत तरीका है। आप गलत परंपरा कायम कर रहे हैं, ऐसे सदन चलने वाला नहीं है।’’

रिजिजू ने की विपक्ष की आलोचना
इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा,  ‘‘राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी सुबह, शाम और रात जाति-जाति करते रहते हैं और यहां (सदन में) जाति पूछने पर सवाल खड़ा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को तोड़ने के लिए सेना के खिलाफ बयानबाजी की है और सेना का मनोबल कमजोर करने के लिए कदम उठाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (देश के) लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए, लोकतंत्र को खत्म करने के लिए काम किया है। हिंसा भड़काने के लिए, देश में अराजकता भड़काने के लिए ये उकसाते हैं।’’ रिजिजू ने कहा ‘‘संसद को कांग्रेस पार्टी डिस्टर्ब करती है। यह (कांग्रेस) देश को कमजोर करने के लिए काम कर रही है। बीएसी में तय हुआ था कि हमलोग सदन को नियम से चलाएंगे, उसका भी कांग्रेस पार्टी उल्लंघन कर रही है ।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें