इस्तीफा सौंपने के बाद बिक्रम केशरी अरुखा ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, मैंने अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया है। मैं इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर विचार करने की अटकलों के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष बिक्रम केशरी अरुखा और राज्य के दो मंत्रियों ने शुक्रवार शाम इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले दो राज्य मंत्रियों में समीर रंजन दास (स्कूल और जन शिक्षा) और श्रीकांत साहू (श्रम) शामिल हैं।
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अरुखा ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ''मैंने अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया है। मैं इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा। गंजाम जिले के भंजनगर से छह बार विधायक रहे अरुखा ने कहा, मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।
सत्तारूढ़ बीजद के सूत्रों ने कहा कि फेरबदल होने पर अरुखा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस बीच, साहू ने कहा कि उन्होंने संगठन के लिए काम करने के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, सार्वजनिक जीवन में आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि मैं अपना समय और ऊर्जा पार्टी के लिए समर्पित करूंगा। उन पर गंजम जिले की एक महिला बीजद नेता को परेशान करने का आरोप है।