फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बयान का विरोध करने पर भड़के सपाई, मांगा राज्यपाल से इस्तीफा

Sat, 26 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर

सार

  • आजम खां के बयान का विरोध करने पर भड़के सपाई
  • आजम समर्थकों ने राज्यपाल से इस्तीफा मांगा 
विज्ञापन
सपा नेता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपाई प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान पर राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र के विरोध में उतर आए हैं। सपाइयों ने शुक्रवार की रात गांधी समाधि के पास राज्यपाल का पुतला फूंककर विरोध जताया। सपाइयों और आजम समर्थकों ने राज्यपाल से इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आजम खां और प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के बीच जुबानी जंग लंबे अर्से से जारी है। आठ मार्च को विधानसभा में आजम खां की ओर से दिए बयान पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कड़ा एतराज जताया है।

इसी बयान पर राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को कड़ा पत्र भेजे जाने पर आजम समर्थक भड़क गए। आजम खां के समर्थकों शुक्रवार रात गांधी समाधि के पास राज्यपाल का पुतला फूंक कर विरोध जताया। सपाइयों ने कहा कि आजम खां साफ छवि के नेता हैं। राज्यपाल आजम खां पर गलत आरोप लगा रहे हैं उनको अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें