कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां की शान में दिल्ली में अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। एक शाम आजम खां के नाम मुशायरे की रौनक बढ़ाने सपाई रामपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। मुशावरती काउंसिल आफ इंडिया की तरफ से कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के जन्म दिन पर दिल्ली में 16 अगस्त को एक शाम आजम खां के नाम अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उसमें आजम खां के जीवन और उनकी सेवाओं पर आधारित सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के संपादन में प्रकाशित होने वाली किताब पुरखार राहों का मुसाफिर उर्दू भाग(1) व (2) का विमोचन भी किया जाएगा। जश्न-ए- मुशायरे में शंकराचार्य अधोक्षजानंद महाराज पुरी पीठ मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहेंगे।
मुशायरे की अध्यक्षता प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह करेंगे। तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को हई कार्यकर्ताओं की बैठक में मुशायरे में ज्यादा से लोगों के पहुंचने की रणनीति बनाई गई। कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि काफी तादाद में कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे। साथ ही कार्यकर्ता 16 अगस्त की सुबह पार्टी कार्यालय से बसों से भी रवाना होंगे।