फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के समर्थन में उतरे सपा सांसद एसटी हसन, गांधी परिवार को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 27 Mar 2023 02:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सपा सांसद ने कहा कि उनके परिवार के एक इतिहास है। वह अंग्रेजों से लड़े, जेल गए और उन्होंने देश के लिए बलिदान दिए। आज उनके वंशज को यह सब देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, rahul gandhi - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के मामले पर राजनीति जारी है। विपक्षी नेताओं द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में बयान दिए जा रहे हैं। अब सपा सांसद एसटी हसन ने भी राहुल गांधी का यह कहकर समर्थन किया है कि उनके परिवार ने देश के लिए बलिदान दिए हैं, उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


क्या बोले सपा सांसद
समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा कि 'राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने की इतनी भी क्या जल्दी थी? उन्होंने 24 घंटे के भीतर अयोग्य करार दे दिया गया। उनके परिवार के एक इतिहास है। वह अंग्रेजों से लड़े, जेल गए और उन्होंने देश के लिए बलिदान दिए। आज उनके वंशज को यह सब देखना पड़ रहा है। सपा सांसद ने कहा कि आपको शिकायतें हो सकती हैं लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए।'

सपा सांसद ने कहा कि 'अगर कोई कहता है कि हसन भ्रष्ट है तो क्या इसका मतलब ये हुआ कि पूरा हसन समुदाय बदनाम हो गया? यह बस खुद को बचाने की कोशिश है। ओबीसी समुदाय भी इस बात को जानता है और वह इसे गलत बता रहे हैं। राहुल गांधी ने किसी का अपमान नहीं किया है। उन्हें इस तरह जल्दबाजी में संसद सदस्यता के लिए अयोग्य नहीं ठहराया जाना चाहिए था।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी की बर्खास्तगी को अपनी ताकत बनाएगी कांग्रेस, जल्द होगा रणनीति का एलान

मानहानि मामले में राहुल गांधी को हुई दो साल की सजा
बता दें कि राहुल गांधी ने साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ और हाल ही में सूरत की अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई है। दो साल की सजा होने के चलते राहुल गांधी की कानून के तहत संसद सदस्यता रद्द हो गई है। जिसे लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


भाजपा ने साधा निशाना
इससे पहले भाजपा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गांधी परिवार खुद को देश की न्यायिक प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान से ऊपर मानता है। शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र के विभिन्न स्तंभों को चुनौती देने और उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और खुद को इन सब से ऊपर मानते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें