समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अखबार पढ़ रहे थे जिस पर पीठासीन अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने उन्हें टोका और कहा कि यहां इसकी अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, सदन में ‘भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (संशोधन) विधेयक 2019’ पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की काकोली घोष अपनी बात रख रही थीं तो पीछे की सीट पर बैठे बर्क अखबार पढ़ रहे थे।