फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद अग्रवाल बोले- लोगों के सुहागरात पर भी सवाल खड़ा कर सकती है बीजेपी

Wed, 20 Dec 2017 12:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि बीजेपी की सोच इतनी संकीर्ण क्यों है। लोगों की निजी जिंदगी होती है। अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी लोगों के सुहागरात पर भी सवाल खड़े कर सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल गुजरात और विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी के फिल्म देखने पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए थे। चुनाव के नतीजे सोमवार को आए और इसके दूसरे दिन यानि मंगलवार को राहुल गांधी कुछ मित्रों के साथ हॉलीवुड फिल्म स्टार वार्स देखने गए थे।

बीजेपी के सवाल पर समाजवादी पार्टी नेता नरेश अग्रवाल ने जवाब दिया है। राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि, 'बीजेपी की सोच इतनी संकीर्ण क्यों है? यह किसी की निजी जिंदगी से जुड़ा है। अगर उस दिन किसी की सुहागरात होती, तो वे कहते कि 'ये सुहागरात क्यों मना रहा है?'   
विज्ञापन
Why is BJP so narrow minded? It pertains to one's personal life. Now if someone had their 'suhaag-raat' that day, they will say 'ye suhaag-raat kyu mana raha hai?': Naresh Agrawal, SP on question about Rahul Gandhi watching a movie on #GujaratElection result day. pic.twitter.com/uNIgtilBvx — ANI (@ANI) December 20, 2017

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी का सोशल मीडिया ट्वीटर पर मजाक उड़ाते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष को फिल्म देखने की बजाए मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करनी चाहिए। 
  And forget Gujarat, Congress lost its government in Himachal and Rahul Gandhi was busy watching Star Wars! #AreYouSeriousRahul — Amit Malviya (@malviyamit) December 19, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें