फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन और रेखा संसद आने के इच्छुक नहीं तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते: नरेश अग्रवाल  

Thu, 30 Mar 2017 08:48 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सांसद सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन
सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को जाने माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा सहित राष्ट्रपति द्वारा नामांकित सदस्यों के लगातार अनुपस्थित रहने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि यदि उनकी सदन की कार्यवाही में भाग लेने के इच्छुक नहीं है तो वे इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। 
विज्ञापन


सांसद नरेश अग्रवाल ने इस मामले को प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया। उन्होंने कहा, जाने माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और रेखा सहित नामांकित सदस्य बजट सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा, यदि ये लोग लगातार सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे हैं इसका मतलब वे इसके लिए इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में क्या उन्हें इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए। अग्रवाल ने उपसभापति से कहा, उनके ऑफिस की ओर से नामांकित सदस्यों को सदन की कार्रवाही में  उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाने चाहिए। यदि अध्यक्ष महोदय को मंजूर हो तो वे सदस्यों को पत्र लिख सकते हैं।  

भारत के राष्ट्रपति को अधिकार है कि वो साहित्य, विज्ञान, कला, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र से जुड़े 12 लोगों को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत कर सकते हैं। इसी के तहत सचिन और रेखा जैसी हस्ती राज्यसभा सांसद बने हैं।  सचिन और रेखा के अलावा अनु आगा, संभाजी छत्रपति, रूपा गांगुली, नरेंद्र जाधव, एमसी मेरीकॉम, के परासरण, गोपी सुरेश, सुब्रामण्यम स्वामी और केटीएस तुलसी राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा सासंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें