फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सदस्यीय कंस्टीट्यूशनल बेंच करेगी 'ट्रिपल तलाक' पर फैसला, 11 मई से सुनवाई

Thu, 30 Mar 2017 07:56 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक  का मुद्दा संवैधानिक पीठ के पास भेज दिया है। अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ करेगी। गौरतलब है कि ट्रिपल तलाक की संवैधानिक वैधता को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था। पिछली सुनवाई में शीर्ष न्यायालय ने सभी पक्षों से जवाब तलब करते हुए मुद्दे निर्धारित करने को कहा था। 
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक मुद्दे की सुनवाई मई से पहले करने का निवेदन किया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी। अब इस मामले की सुनवाई 11 मई से होगी। SC bench refers #TripleTalaq matter to constitution bench, hearing to start from May 11. pic.twitter.com/m53Js5ymf4 — ANI (@ANI_news) March 30, 2017
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही ये कहा था कि इस मामले में केवल कानूनी पहलुओं पर ही सुनवाई होगी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ये भी स्पष्ट कर चूका है कि वह इन प्रस्तावों पर केवल विचार विमर्श करेगा और इस बात कोई फैसला नहीं करेगा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत तलाक पर अदालतें नजर रखेंगी या नहीं। 
वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के मुद्दे पर अपना जवाब दर्ज कराया। मुस्लिम बोर्ड ने कहा कि उनके खिलाफ तीन तलाक के मुद्दे पर दाखिल की गई याचिका आधारहीन है।

मुस्लिम बोर्ड की तरफ से इस मामले में नया कदम उस वक्त उठाया है जब पहले से ही तीन तलाक के मुद्दे पर कई याचिकाएं सुनवाई के लिए लंबित पड़ी हैं। मुस्लिम लॉ बोर्ड यह कहते हुए इस मामले का पक्ष लेता रहा कि 'बीवी की हत्या करने से बेहतर है उसे तलाक दे देना' चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें