फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बयानबाजी ने बढ़ाई नफरत', बीड विस्फोट मामले में सपा विधायक का तीखा हमला

Mon, 31 Mar 2025 01:15 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीड में कल धार्मिक स्थल में हुए विस्फोट मामले में सियासी पारा चरम पर है। विपक्षी पार्टियां लगातार रूप से महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हो रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने इस विस्फोट को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बयानबाजी के चलते नफरत लगातार बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की है। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड में रविवार को हुए मस्जिद विस्फोट मामले में राज्यभर में सियासी गर्माहट तेज है। वहीं अब इस मामले में विपक्षी नेता ने राज्य सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने भी महाराष्ट्र सरकार पर इस विस्फोट को लेकर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने कहा कि यह विस्फोट मुसलमानों के खिलाफ राज्य के मंत्रियों और मुख्यमंत्री द्वारा की गई बयानबाजी का नतीजा है, जिसके कारण आम जनता में मुसलमानों के प्रति नफरत पैदा हुई है।

मंत्रियों के बयानबाजी को बताया जिम्मेदार

विज्ञापन

अबू आजमी ने आगे कहा कि जब मंत्री और मुख्यमंत्री रोज मुसलमानों के खिलाफ कुछ कहते हैं, तो इससे लोगों के मन में नफरत बढ़ेगी, और यही विस्फोट का कारण है। उन्होंने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आजमी ने यह भी कहा कि अगर कोई मुसलमान ऐसा करता, तो जल्दी ही बुलडोजर की कार्रवाई होती, लेकिन लगता है कि इस मामले में कार्रवाई के लिए बुलडोजर पंचर हो गया है। 

सख्त कार्रवाई की मांग
इसके साथ ही आजमी ने कहा कि अगर मैं किसी को विस्फोट में शामिल देखता हूं, तो मैं सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा। उन्होंने कहा कि एनआईए और एटीएस को इसकी जांच करनी चाहिए। अगर कोई मुस्लिम ऐसा करता, तो बहुत जल्दी बुलडोजर चला दिया जाता, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हो रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, अपतटीय खनन की अनुमति देने वाली निविदा रद्द करने की मांग

वारिस पठाने ने भी उठाए सवाल
आजमी से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने महाराष्ट्र सरकार से बीड में मस्जिद में हुए विस्फोट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा देने का आग्रह किया।

पठान ने भी भाजपा पर पर साधा निशाना
पठान ने भी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विस्फोट करने वाले लोग भाजपा नेताओं द्वारा दिए जाने वाले नफरत भरे भाषणों से प्रेरित होते हैं। सरकार को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए कानून लागू करना चाहिए, और उनके मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानबाजी के लिए भाजपा नेताओं को भी दंडित किया जाना चाहिए जो रोज़ नफरत फैलाते हैं। अगर ऐसा किया जाए, तो हम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोक सकते हैं।

बीड में मस्जिद विस्फोट, एक नजर
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बीड जिले के अर्धा मसला गांव में रविवार सुबह एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने मस्जिद में जिलेटिन की छड़ें रखी थीं, जिससे यह विस्फोट हुआ। घटना सुबह करीब 2:30 बजे हुई, लेकिन राहत की बात ये थी कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हालांकि विस्फोट से मस्जिद के अंदर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जांच के बाद अब पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kiren Rijiju: केसीबीसी ने की वक्फ बिल का समर्थन करने की अपील, रिजिजू बोले- विधेयक किसी समुदाय के खिलाफ नहीं

जांच में हुआ इस बात का खुलासा

वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी मस्जिद में गए थे और जिलेटिन की मदद से विस्फोट किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत कंवत ने एक वीडियो बयान में बताया कि घटना की जानकारी सुबह करीब 4 बजे गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। इसके बाद, सभी वरिष्ठ अधिकारी और बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दो आरोपी मस्जिद में जाकर विस्फोटक पदार्थ का उपयोग कर विस्फोट किए थे। एसपी कंवत ने बताया कि सुबह 6 बजे से पहले ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें