जोर शोर से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी बसपा जहां तकरीबन राज्य की सभी 403 सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला कर चुकी है वहीं कुछ सपा नेता भी पार्टी से टिकट के जुगाड़ में लग गए हैं, इनमें से कई तो मौजूदा विधायक भी हैं।
हालांकि अभी तक बसपा की ओर से टिकटों की अंतिम घोषणा नहीं हुई है ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम समय तक भी कुछ उम्मीदवारों में बदलाव किया जा सकता है। पूर्व में भी बसपा प्रमुख मायावती अंतिम समय में टिकटों में फेरबदल करती रही हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बसपा नेताओं ने भी माना है कि सपा के कुछ बड़े नेता भी टिकट के लिए उनके संपर्क में हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख मायावती ही लेंगी।